Aaj ka Rashifal 31 December 2023 || नौकरी में आज इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहना होगा सावधान

Aaj ka Rashifal 31 December 2023 || नौकरी में आज इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहना होगा सावधान
Aaj ka Rashifal 31 December 2023 || नौकरी में आज इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहना होगा सावधान
विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 31 December 2023 || राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  || Aaj ka Rashifal 31 December 2023 ||

आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी. व्यापार में व्यर्थ वाद विवाद से बचें. किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. नौकरी में अधीनस्थ कुछ षडयंत्र रच कर आपको अपमानित कर सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. देव ब्राह्मणों के प्रति आस्था बढ़ेगी.  परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. किसी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी.

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई शुभ समाचार मिलेगा. व्यापारिक समस्या का समाधान होगा. कार्य क्षेत्र में नए अनुबंध होंगे. नौकरी में उच्च अधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा. परिवार संग यात्रा के योग बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : || Aaj ka Rashifal 31 December 2023 ||

आज कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा.

 

 

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी. क्रोध पर संयम रखें. अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है. कोई कीमती सामान चोरी होने का भय बना रहेगा. व्यापार में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है.

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यर्थ के झगड़े झमेले में भाग न लें. किसी विकास कार्य में बल मिलेगा. व्यापार सावधानी से करें. किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं. मंगलोत्सव आदि की सूचना मिलेगी. कोई नई योजना बन सकती हैं.

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके लेखन अथवा कार्य के लिए अपने बॉस से सराहना प्राप्त होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी अभिनव मित्र के सहयोग से दूर होगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से घनिष्ठता बढ़ेगी.

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं. किसी भूमि संबंधी कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग मिलेगा. जिससे राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा.

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी मधुर वाणी एवं सादगी पूर्ण व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा. राजनीति में आपके प्रभावशाली भाषण के लिए आपको उच्च पदस्थ व्यक्तियों से सराहना प्राप्त होगी.

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको सामान्य सुख एवं आंनद प्राप्त होने की संभावना रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझ कर निर्णय लें. अत्यधिक भावुकता से विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें.

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके लिए दिन सामान्यतः लाभ उन्नति कारक रहेगा. कार्य क्षेत्र में संयम रखें. व्यर्थ वाद-विवाद ना पड़े. अधिक लोग लालच वाली स्थिति से बचें. अन्यथा आपका मान सम्मान कम हो सकता है.