Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 || इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, यहां पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल
मेष : कुछ रचनात्मक करने के लिए दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ सकते हैं।
वृष : ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। जीवनसाथी की खराब तबीयत पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मिथुन : लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। वे निवेश-योजनाएं, जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। आज घूमने का कार्यक्रम बनाएं।
कर्क : आपका व्यक्तित्व आज सबको आकर्षित करेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है।
सिंह : बेकार के खय़ालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कोई आपको नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे।
कन्या : अपनी सेहत का खय़ाल रखें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। घरेलू जि़ंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा
तुला : सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतें। अगर सफर कर रहे हैं, तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है।
वृश्चिक : अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें विजय मिलेगी।
धनु: मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।
मकर: आज आप खेलों में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक होगी।
कुंभ : दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है। खाली समय का आनंद उठाने के लिए लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करें।
मीन : आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। शहर से बाहर यात्रा कर सकते हैं। आज जि़ंदगी बहुत ख़ूबसूरत नजऱ आएगी।
Web Title: aaj ka rashifal 12 january 2026
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM