Free education || अगर आप भी बच्चों को दिलाना चाहते हैं निःशुल्क शिक्षा तो जल्द करें आवेदन, ये है लास्ट डेट

Free education || उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने को लेकर एक जबरदस्त योजना चलाई हुई है।
Free education || अगर आप भी बच्चों को दिलाना चाहते हैं निःशुल्क शिक्षा तो जल्द करें आवेदन, ये है लास्ट डेट
Free education || अगर आप भी बच्चों को दिलाना चाहते हैं निःशुल्क शिक्षा तो जल्द करें आवेदन, ये है लास्ट डेट
विज्ञापन

Free education ||  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने को लेकर एक जबरदस्त योजना चलाई हुई है। यूपी मुफ्त शिक्षा योजना के तहत उन माता-पिता को मदद दी जाती है जो अपने बच्चों को आगे बढ़ाने में वित्तीय बाधाओं के कारण असमर्थ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में निरक्षरता की समस्या को कम करने के लिए एक योजना बनाई है जिसके तहत 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को बिना किसी खर्च के शिक्षा दी जाएगी।

आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों के बच्चों को यह योजना मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देगी। शिक्षा एक व्यक्ति के जीवन को बदलने का सबसे बड़ा तरीका है। शिक्षित छात्र किसी भी राज्य में काम पा सकते हैं। शिक्षित युवा अपने राज्य का विकास कर सकते हैं। इसके लिए भी सरकारी कार्यक्रमों से लाभ ले सकते हैं। योजना में माता-पिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें और बालश्रम में नहीं डालें। साथ ही, स्कूल में अपने बच्चों को नहीं भेजने वाले अभिभावकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

योजना पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी और ओबीसी बच्चों को आर्थिक लाभ मिलेगा। पंजीकरण करवाने वाले बच्चों को सरकार किताबें, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, पाठ्यक्रम और मिड डे मील मुफ्त में देगी। बच्चों को आसपास के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा। बच्चों के सामान (पुस्तकें, पोशाक और बैग) के लिए अभिभावकों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे, और मिड डे मील सिर्फ स्कूल में बच्चों को दिया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता

  1. - आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. - आवेदक समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  3. जरूरी दस्तावेज
  4. - बच्चे का आधार कार्ड
  5. - परिवार का आय प्रमाण पत्र
  6. - बच्चे की पासपोर्ट फोटो
  7. - निवास प्रमाण पत्र
  8. कहां करें आवेदन
  9. - यूपी मुफ्त शिक्षा योजना 2022 पंजीकरण फॉर्म upefa.com से डाउनलोड कर सकते हैं।