Royal Enfield Bullet 350: 39 साल पुराना Royal Enfield का यह बिल सोशल मीडिया पर वायरल, कभी इतने की मिलती थी
Royal Enfield Bullet 350 : देशभर में Royal Enfield Bullet 350 का जुनून आज भी युवाओं के दिलों पर राज करता है। दशकों से यह बाइक रॉयल स्टाइल और दमदार आवाज के लिए पहचानी जाती रही है। पहले इस बाइक को खरीदना गर्व की बात मानी जाती थी और आज भी लोग उसी जोश के साथ इसे खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगभग 39 साल पहले इस बुलेट की कीमत कितनी थी? जब आप इसका असली बिल देखेंगे, तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि इतना पॉपुलर ब्रांड कभी इतनी कम कीमत में भी आता था।
सोशल मीडिया पर इन दिनों Royal Enfield Bullet 350 का एक पुराना बिल तेजी से वायरल हो रहा है। यह बिल साल 1986 का है और झारखंड के एक डीलर Sandeep Auto से बाइक खरीदी गई थी। बिल में इस बाइक की कीमत सिर्फ ₹18,700 लिखी हुई है। बिल देखकर लोग ना सिर्फ हैरान हैं, बल्कि मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "काश हम भी उस दौर में खरीद लेते!" तो कोई आज की तुलना में उस दौर की सादगी को याद कर रहा है।
वक़्त के साथ हर चीज़ महंगी हो गई है, और Royal Enfield Bullet 350 भी इससे अछूती नहीं रही। आज इस बाइक की औसत कीमत ₹2 लाख के आसपास है। हालांकि इसकी मजबूती, क्लासिक लुक और दमदार परफॉर्मेंस के कारण आज भी लोग खुशी-खुशी इतनी बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं।
Web Title: royal enfield bullet 350
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:55 AM