iPhone Expiry Date || सिर्फ इतने साल चलता है आईफोन, जानें कब तक सेफ चलेगा आपका फोन
iPhone Expiry Date || ऐपल का iPhone काफी भरोसेमंद माना जाता है। इस फोन की क्वालिटी इसे खास बनाती है। इस मामले में दुनिया के बाकी फोन से ये काफी आगे है, इसीलिए करोड़ों लोगों की पसंद है।
क्या सालों साल चलता है iPhone
कितने साल चलता है iPhone
ऐपल का कहना है कि लेटेस्ट iPhone के साथ कंपनी पांच साल तक iOS अपडेट देती है। इसका मतलब हुआ कि iPhone 5 साल तक बिना किसी परेशान के आराम से चल सकता है।
कब बंद होता है iPhone
ऐपल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 साल तक मॉडड बंद होने के बाद भी कंपनी सिक्योरिटी अपडेट देते रहती है, इसके बाद बंद कर दिए जाते हैं।
कब बंद होते हैं iPhone के अपडेट्स
अगर मान लें कि iPhone 13 को ऐपल आने वाले साल 2025 में बंद कर देती है तो इसके अपडेट्स 2032 तक मिल सकते हैं, इसके बाद नहीं मिलेंगे।
पहला iPhone कब आया था
ऐपल ने पहला iPhone 9 जून, 2007 को लॉन्च किया था। तब स्टीव जॉब्स ने इसे मार्केट में उताारा था। भारत में पसंदीदा फोन देश में बड़ी संख्या में iPhone यूजर्स हैं। इस फोन को स्टेटस सिंबल माना जाता है। यही कारण है हर किसी का सपना होता है कि उसके साथ में भी iPhone हो।