Himachal News || गाड़ी को पास देते समय खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौके पर मौत, दो घायल

Himachal News || गाड़ी को पास देते समय खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौके पर मौत, दो घायल
Himachal News || गाड़ी को पास देते समय खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौके पर मौत, दो घायल
विज्ञापन

Himachal News || सिरमौर|| हिमाचल प्रदेश के जिला  सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से चूना पत्थर लेकर जा रहा एक Tipper कालथ गांव के समीप गहरी खाई गिरा। इस दुर्घटना में जहां 2 लोगों की जान गई, वहीं अन्य 2 लोग घायल बताए गए। जानकारी के अनुसार लानामशूर के राजेन्द्र सिंह का चूना पत्थर खदान पर लगा यह टिप्पर एक 1 गाड़ी को पास देते हुए खाई में जा गिरा। प्रशासन व घायलों को निकालने वाले ग्रामीणों के अनुसार वाहन में सवार गनोग गांव के 32 वर्षीय कुलदीप व घाटों गांव के 45 वर्षीय जगदीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय रजाना गांव के राजेंद्र सिंह को ददाहू अस्पताल से Medical College नाहन रेफर किया गया, जबकि चौथा घायल 32 वर्षीय भूतमड़ी गांव का रविंद्र गाड़ी से कूद गया था और खबर लिखे जाने तक Hospital नहीं पंहुचा। घटनास्थल व अस्पताल पंहुचे SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, मृतकों के आश्रितों को क्रमशः 25- 25000 व अस्पताल पंहुचे घायल के परिजनों को 10,000 ₹ की तुरंत राहत राशि जारी की गई है