Himachal Mandi Accident || मंडी में जंजैहली में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला सहित तीन की मौत, दो गंभीर

Himachal Mandi Accident ||  मंडी में जंजैहली में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला सहित तीन की मौत, दो गंभीर
Himachal Mandi Accident || मंडी में जंजैहली में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला सहित तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

Himachal Mandi Accident ||  जंजैहली। हिमाचल के मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जंजैहली के मगरू गला में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है वहीं दो लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी अटैंड कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मदन लाल (68) पुत्र देवी राम निवासी गांव गडौन डा. संगलवाड़ा तह. थुनाग (मंडी), जयवंती (67) पत्नी मदन लाल निवासी गांव गडौन डा. संगलवाड़ा तह. थुनाग (मंडी) और भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव चिमटी डा. लंबाथाच तह, थुनाग (मंडी) के रूप में हुई है।

वहीं, मुरारी लाल (39) पुत्र भोप सिंह निवासी गांव थाच, डा. थुनाग (मंडी), कुशमा देवी (44) पत्नी लुहेंद्र निवासी गांव धार डा. जरोल, डा. थुनाग (मंडी) घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ये पांचों लोग कार में सवार होकर शादी से लौट रहे थे। मगरू गला में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।