Himachal Crime News || मंडी में निजी फार्मेसी कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

विज्ञापन

Himachal Crime News || मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के दायरे में आने वाले बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज ने वीरवार देरशाम को कए युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली है। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक  युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। वहीं शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही कमरे में सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया हुआ है। जिस पर युवती ने अपनी मौत पर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया हुआ है। प्रशिक्षु छात्रा का नाम आयुषी निवासी पालमपुर (कांगड़ा) बताया गया है। वह बी फार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार जब अन्य छात्राएं निजी फार्मेसी कॉलेज के हॉस्टल में शाम 5:30 बजे पहुंचीं तो उन्होंने आयुषी को फंदे से लटके देखा। विद्यार्थियों ने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दे दी।जिसके बाद  वार्डन ने पुलिस केा मौके पर बुलाया।शव को फंदे से पहले उतारकर कमरे में बरामद किए सुसाईड नोट को अपने कब्जे में लिया हुआ है। आयुषी ने अपने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। डीएसपी देवराज ने कहा कि परिजनों को सूचित किया गया है। शुक्रवार को आयुषी के शव  का पोस्टमार्टम होगा।