Himachal: बंदरों के हमले में 4 मंजिला मकान से नीचे गिरा बुजुर्ग, मौके पर दर्दनाक मौत
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में बुधवार सुबह बंदरों के हमले से बचाव के दौरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उधर पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टक करने के बाद परिजनों को सौंप दिया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक देश लाल गौतम (65) रोजाना की तरह अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना डालने गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे जैसे ही गौतम दाना डालकर निपटे तो अचानक यहां पर बंदरों का एक झुंड आ गया।
बंदरों के हमले से बचाव करते-करते उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चार मंजिला मकान की छत से नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि घर की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Web Title: himachalelderly man falls down from 4storey house in
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:57 AM