धर्मशाला में पांगी कल्याण संघ इकाई का हुआ गठन, बरकत राज अध्यक्ष और प्रकाश ठाकुर बने उपध्यक्ष
Pangi Kalyan Sangh Dharamshala meeting 2026: धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला में पंगवाल समुदाय के लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए एक बड़ी बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंगवाल समूदाय के कार्यों को गति देना और धर्मशाला में रह रहे पांगी घाटी के लोगों को एक मंच प्रदान करना था। रविवार को आयोजित इस बैठक में विभिन्न पंचायतों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद लोगों ने पंगवाल संस्कृति (Culture) को जीवंत रखने के लिए एक संगठित इकाई का गठन किया हुआ है। इसी सोच के साथ पांगी कल्याण संघ की धर्मशाला इकाई का औपचारिक गठन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई Executive Body का चुनाव किया गया, जिसमें अनुभवी चेहरों को जगह दी गई है। पांगी कल्याण संघ इकाई धर्मशाला के लिए बरकत राज को नया अध्यक्ष (President) चुना गया है। उनके साथ प्रकाश चंद ठाकुर को उपाध्यक्ष और डॉ. केवल राम को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यों का मानना है कि यह नई टीम पांगी वासियों की समस्याओं को सुलझाने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए भविष्य में बेहतर काम करेगी।
जुकारू उत्सव 2026 की तैयारियों पर मंथन
पंगवाल समुदाय के लिए उनका Cultural Heritage सबसे ऊपर है। नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद साल 2026 में आयोजित होने वाले पांगी के पारंपरिक त्योहार (Festival) जुकारू उत्सव पर विस्तृत चर्चा की गई। धर्मशाला में इस उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए अभी से रणनीति तैयार की जा रही है। टीम के विस्तार के लिए दीना नाथ ठाकुर को सह-सचिव रमेश जगवान को कोषाध्यक्ष और कृष्ण शर्मा को मीडिया प्रभारी की कमान दी गई है, ताकि संघ की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सही तरीके से हो सके। इस नई इकाई के माध्यम से पंगवाल समुदाय के बीच आपसी भाइचारे को मजबूत किया जाएगा। बैठक में डॉ. सुभाष ठाकुर, एस.सी. शर्मा और कृष्ण राठौर जैसे गणमान्य व्यक्तियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया। साथ ही पांगी छात्र संगठन के अध्यक्ष को भी टीम में शामिल किया गया है ताकि युवाओं का सक्रिय सहयोग (Cooperation) मिल सके। डॉ. लेख राज की देखरेख में आयोजित इस बैठक का समापन पवन शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एकता की शपथ ली।
Web Title: pangi kalyan sangh dharamshala meeting 2026
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:49 AM