National Panchayat Awards-2024: हिमाचल की इन दाे पंचायतों को 11 दिसंबर को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

National Panchayat Awards-2024: हिमाचल की इन दाे पंचायतों को 11 दिसंबर को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
National Panchayat Awards-2024: हिमाचल की इन दाे पंचायतों को 11 दिसंबर को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
विज्ञापन

National Panchayat Awards-2024:  शिमला:  हिमाचल प्रदेश की दो ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2024 (National Panchayat Awards-2024) के तहत तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ग्राम पंचायत पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की पहले पंचातय हमीरपुर जिले की सिकंदर ग्राम पंचायत है। जोकि आपको बता दें कि बमसन ब्लॉक के तहत आती है इस पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत जल पर्याप्त पंचायत श्रेणी में सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा 75 लाख रुपये की  पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

वहीं दूसरी पंचायत राजधानी शिमला की थानाधार ग्राम पंचायत है। जाेकि नारकंडा ब्लॉक के तहत आती है। इसे भी दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सुरक्षित पंचायत की श्रेणी में सम्मान दिया जाएगा।  नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। 

15 राज्यों की पंचायतें होंगी सम्मानित

इस वर्ष 15 राज्यों की ग्राम पंचायतों को कुल 45 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • ओडिशा और त्रिपुरा: 7-7 पुरस्कार।
  • महाराष्ट्र: 6 पुरस्कार।
  • आंध्र प्रदेश: 4 पुरस्कार।
  • हिमाचल प्रदेश और बिहार: 3-3 पुरस्कार।

थानाधार पंचायत को सतत विकास और समाज कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार मिला है। पंचायत ने समाज के सभी वर्गों के लिए न्यायसंगत नीतियों और परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की पंचायतों के सामूहिक प्रयासों और जनहित में किए गए कार्यों का प्रमाण है। यह न केवल अन्य पंचायतों को प्रेरित करेगा, बल्कि राज्य की ग्रामीण विकास नीतियों को भी सशक्त बनाएगा।