Himachal News: चंबा के भरमौर में आग लगने से 2 मकान जलकर हुए राख, जिंदा जली भेड़-बकरियां
भरमौर: ग्राम पंचायत गरोला के स्वाई गांव में शुक्रवार को आग लगने से एक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान को भी भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग का कारण 33 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से जंगल में आग भड़क गई, जो धीरे-धीरे फैलते हुए गांव तक पहुंच गई। इस बेकाबू आग ने स्वाई गांव के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में एक मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया और दूसरे मकान को भी गंभीर क्षति पहुंची है। साथ ही, लगभग 20 भेड़-बकरियां भी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों से भी पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की।
Web Title: himachal news 2 houses burnt to ashes due to fire
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 08:57 AM