Chamba Pangi News: पांगी में वन माफिया का तांडव, मिंधल के वरन्यू जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Chamba Pangi News: हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। साच वन परिक्षेत्र के मिंधल स्थित वरन्यू जंगल में वन काटुओं ने देवदार के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर करीब 200 स्लीपर निकाल लिए। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। एक महीने के भीतर पांगी में अवैध कटान की यह दूसरी बड़ी घटना है।
Pangi Forest News: Timber Mafia Fells Deodar Trees in Mindhal Forest; Forest Department Seizes 200 Sleepers
Pangi Forest News: Timber Mafia Fells Deodar Trees in Mindhal Forest; Forest Department Seizes 200 Sleepers
विज्ञापन
Chamba Pangi News: पांगी (चंबा): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही वन विभाग का। ताजा मामला पांगी वन मंडल के साच वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मिंधल के वरन्यू जंगल का है, जहाँ रात के अंधेरे में माफिया ने देवदार के हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से कुल्हाड़ी और आरी चलाकर देवदार के हरे पेडों को काटा गया है। 

वनरक्षक की सूचना पर हुई कार्रवाई

यह पूरा मामला 16 अप्रैल का है। देर शाम को वनरक्षक संजय कुमार को सूचना मिली कि वरन्यू जंगल में अवैध रूप से पेड़ों का चिरान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनरक्षक ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया और पाया कि देवदार के पेड़ों को काटकर स्लीपर बनाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 200 स्लीपर अपनी कस्टडी में लिए।


कागजों तक सीमित विभाग की कार्यप्रणाली?

पांगी घाटी में पिछले एक माह के भीतर अवैध कटान की यह दूसरी बड़ी घटना है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग केवल कागजी खानापूर्ति और फाइलें भरने तक सीमित है। हाल ही में वन विभाग साच के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर देवदार के पेड़ काटे गए थे, लेकिन वह मामला भी फाइलों में दबकर रह गया। धरातल पर न तो माफिया पकड़ा गया और न ही कोई सख्त संदेश दिया गया। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या वरन्यू जंगल का यह मामला भी पिछली घटनाओं की तरह फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा?

जैसे ही विभाग को इसकी जानकारी मिली, हमारी टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी 200 स्लीपरों को जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 6 से 7 देवदार के पेड़ काटे गए हैं।" — सुरेश कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी, साच

विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए लकड़ी को जब्त कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई और छानबीन शुरू कर दी गई है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।" — रवि गुलेरी, वन मंडल अधिकारी (DFO), पांगी